जबलपुर: शादी का निमंत्रण बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदलीं
बेटे की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब निमंत्रण पत्र बांटने निकले एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। टेमर भीटा निवासी 52 वर्षीय रवि पटेल रविवार को अपनी बाइक से बायपास मार्ग होते हुए तिलवारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रवि पटेल गंभीर रूप से घाय