मैं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता को उच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस कार्यकाल में भले ही समय सीमित है, परंतु हम सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और दिल्ली की बेहतरी के लिए कार्य करते रहेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हम भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।