पार्लियामेंट स्ट्रीट: यह देश संविधान से चलता है। किसी के ख़िलाफ़ क़ानून के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री सौरभ भारद्वाज
यह देश संविधान से चलता है। किसी के ख़िलाफ़ क़ानून के तहत ही कार्रवाई होनी चाहिए। बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर चल रही यह दादागिरी गैरकानूनी है। जहां भी बुलडोजर कार्रवाई हो रही है, वहां की सरकार और राज्यों के उच्च न्यायालय को पहले ही इसका संज्ञान लेना चाहिए था।आज देश के अंदर सुप्रीम कोर्ट के अलावा कोई भी ऐसी संस्था नहीं बची है जो संवैधानिक प्रक्रिया को बचा सके।