नैनपुर: धनोरा मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर मंदिर से टकराया, एक व्यक्ति की मौत
Nainpur, Mandla | Apr 10, 2026 नैनपुर से बालाघाट मार्ग पर ग्राम धनोरा के पास अनियंत्रित होकर बाइक मंदिर से टकरा गई। बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अमन यादव पिता बसंत यादव नैनपुर वार्ड नंबर 10 का निवासी था घटना के बाद मृतक घर वापस आया एवं फिर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शॉप परिजनों को सौंप दिया।