वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में बुलडोजर एक्शन की मांग, विद्यापीठ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Dec 24, 2025 वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कोडिंग युक्त कफ सिरप मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तस्करी के आरोपियों के संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन की मांग की है। वहीं सरकार पर तस्करों को बचाए जाने का आरोप भी लगाया।