महाकाल महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को 7 बजे से महाकाल लोक स्थित मुक्त आकाशी मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान “जय काल महाकाल” ने धार्मिक माहौल बनाया। इस दमदार प्रस्तुति के साथ ही पूरा मंच और दर्शक दीर्घा शिवभक्ति के रंग में रंग गई और महाकाल महोत्सव का वातावरण भक्तिमय हो उठा।