अशोक नगर: मोहनपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और मासूम घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी एवं 3 वर्षीय मासूम बच्ची घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के हिरावल निवासी गेंदालाल पुत्र चतरी लोधी उम्र 45 वर्ष एवं खिलन बाई पति गेंदालाल 40 वर्ष और उनकी नातिन आरबी पुत्री दीपक लोधी उम्र तीन वर्ष शनिवार को दोपहर 1:00 बजे अपने गांव से मोहनपुर जा रहे थे।