सोहागपुर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कमिश्नर को झंडा दिवस में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शहडोल गुरुवार को लगभग 5:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस में उत्कृष्ट कार्य हेतु कमिश्नर को सम्मानित किया है कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से कमिश्नर कार्यालय में शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।