सूरजपुर: चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में दीवार में फंसा भालू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
दीवार में फंसा भालू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बिहारपुर और अवंतिकापुर के बीच एक जंगली भालू पत्थर की दीवार में फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भालू का सफल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।