शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत विश्व एड्स दिवस पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया।रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के संयोजन में हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद शाखा के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीन पाल, महाविद्यालय के विज्ञान विभाग में जन्तु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. निहारिका वर्मा ने एड्स के कारण बताए।