हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में नहरबंदी के तहत कर्मशाना डैम स्थित डिग्गियों की साफ-सफाई की जा रही है
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में जारी नहरबंदी के तहत जिले की कर्मशाना डैम की डिग्गियों की साफ सफाई का कार्य जोरों पर है। साफ सफाई के तहत तीन जेसीबी और 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सफाई का कार्य जारी है। जानकारी अनुसार क्षेत्र की 25 लाख से अधिक आबादी को साल भर का पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।