#शेर_तो_कल्ला_ही_काफी_सै...?
भरतपुर। भरतपुर संभाग के सवाई माधोपुर जिले के महिला थाने का एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है। वायरल वीडियो में महिला थाना प्रभारी रुक्मणी गुर्जर, सीआई टीना सोगरवाल और भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल थाने के भीतर एक साथ नजर आ रही हैं। इस रील के बैकग्राउंड में अपराधियों और बदमाशों के दबदबे से जुड़ा एक विवादित हरियाणवी गाना बज रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब सरकारी थाने के भीतर इस तरह का वीडियो शूट होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने दोनों अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है और भविष्य में इस तरह की घटना दोहराए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।