मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू, चियांकी फ्लाईओवर क्षेत्र में 9-10 जुलाई तक विशेष प्रतिबंध
मेदिनीनगर के चियांकी स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर वन विभाग नाका से चियांकी सरकारी विद्यालय तक करीब 500 मीटर के दायरे में 9 और 10 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। आदेश के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जुटने पर रोक रहेगी। हथियार य