बड़वाह: बड़वाह की चोरल नदी कर्बला पर देर शाम तक ताजियों का हुआ विसर्जन,मुस्लिम अंजुमन कमेटी ने अधिकारियों का किया सम्मान
बड़वाह मे हजरत इमाम हुसेन की शहादत पर चल रहे ग्यारह दिवसीय मोहर्रम का शनिवार शाम को कर्बला पर ताजियों के विसर्जन के साथ समापन हुआ है।मुस्लिम समुदाय की महिलाओं व पुरुषों की हजारो की भीड़ के हुजूम के बीच नगर के इकबाल चौक व मौलाना आजाद मार्ग से या हुसैन या हुसैन के नारो के साथ दोपहर ढोल ताशो व डीजे पर इमाम हुसैन की शहादत में बज रहे गीतों के साथ चल समारोह निकला