गोपालगंज: थावे रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।