कोडरमा: कोडरमा की जूनियर खो-खो टीम ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनी उपविजेता
कोडरमा की जूनियर बालक खो-खो टीम ने 20वीं राज्य स्तरीय बालक खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में टीम रांची की टीम से महज दो अंकों के अंतर से हार गई, लेकिन अपने प्रदर्शन से पूरे जिले का नाम रोशन किया।