मुंगेर: कोतवाली थाना पुलिस ने छापेमारी में 43 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की, तस्कर फरार
Munger, Munger | Jan 31, 2026 कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर शाम शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कोतवाली थाना की गश्ती पुलिस एवं डायल 112 की टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के दो नंबर गुमटी के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार