सोहागपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान: नगर पालिका के अधिकारियों ने बाणगंगा मंदिर से निकाली कलश यात्रा
शहडोल शनिवार को लगभग 2:15 बजे नगर पालिका कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाणगंगा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई है,और जल गंगा संवर्धन अभियान का संदेश नगर वासियों को दिया गया है, इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद रही हैं।