पलिया: बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हंगामा, खाताधारकों ने कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और KYC में लापरवाही के आरोप लगाए
पलिया नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा एक बार फिर विवादों में है। खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहकों का कहना है कि केवाईसी अपडेट कराने के लिए उन्हें कई दिनों से बैंक के चक्कर लगाने पढ़ रहे हैं। लेकिन उनका कार्य समय पर नहीं हो रहा है।