सबलगढ़: 49वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी: सीएमओ अधूरी आरटीआई जानकारी लेकर पहुंचे, 11 में केवल 2 बिंदुओं का जवाब
49वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी: सीएमओ अधूरी आरटीआई जानकारी लेकर पहुंचे, 11 में केवल 2 बिंदुओं का जवाब, 8 बैंक खातों में से सिर्फ 1 का विवरण सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में नगर की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी का जनहित सत्याग्रह आज 49वें दिन भी लगातार जारी रहा।