डुमरी: डूमरी मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर हुई बैठक
Dumri, Gumla | Jan 16, 2026 डुमरी मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन परिसर में शुक्रवार को सत्र 2026–27 के नामांकन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विप्रस के अध्यक्ष जगदीश उरांव ने की। बैठक के दौरान वार्डन गीता कुमारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।