खरगोन जिले के नंदगांव बगूद में मैंनगांव पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 31,420 रुपये नकद, छह मोटरसाइकिल, एक कार और ताश के पत्ते जब्त किए। जब्त वाहनों सहित कुल संपत्ति की कीमत करीब 8.31 लाख रुपये बताई गई है।