मुंगेर: परीक्षा केंद्र पर 5 मिनट लेट पहुंचने पर तीन परीक्षार्थी परीक्षा से हुए वंचित
Munger, Munger | Feb 15, 2024 मैट्रिक परीक्षा की दूसरे पाली में सड़क जाम रहने के कारण 5 मिनट लेट परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से मैट्रिक के तीन परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए। परीक्षा से जो परीक्षार्थी वंचित हुए उसमें अंकुश कुमार रजक बंटी कुमार और शिवम कुमार है। यह सभी परीक्षा की दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा देने के लिए जिला मुख्यालय स्थित टाउन स्कूल पर आए हुए थे।