मुंगेर: विजयनगर में बथान पर सो रहे चापाकल मिस्त्री की अज्ञात ने गला रेत की हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Munger, Munger | Feb 15, 2024 बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर गांव में आज सुबह गांव के बाहर बथान पर एक 60 वर्षीय चापानल मिस्त्री का लाश बरामद हुआ है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक नागो मंडल चापानल मिस्त्री था और वह अपने बथान पर सोता था। देर रात सोए हुए अवस्था में ही किसी ने इसकी तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर बरियारपुर थाना की पुलीस पहुंची