राजगढ़: राजगढ़ के महाबल गांव में बैंकिंग सेवाओं हेतु जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
राजगढ़ के महाबल गांव में ऋचा एवं नोकिया स्मार्टपुर परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे करीब बैंकिंग सेवाओं हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान बैंक सखी सुनीता सोलंकी, कम्युनिटी मोबिलाइजर टीना पंवार, लखन जाटव सहित अन्य उपस्थित रहे।