स्वार: मसवासी नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, लोगों में दिखा उत्साह
Suar, Rampur | Apr 14, 2026 नगर पंचायत मसवासी में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शाम करीब 4 बजे नगर पंचायत मसवासी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।