डीग: डीग में पुलिस ने किया पैदल मार्च, 15 वाहनों के चालान, मुख्य बाजार सहित कई मार्गों पर अव्यवस्था पर सख्ती
Deeg, Bharatpur | Mar 31, 2026 शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। एडिशनल एसपी अकलेश शर्मा के नेतृत्व में शहर कोतवाली से मुख्य बाजार, लोहा मंडी होते हुए नई सड़क तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।