धारी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा और ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पेयजल आदि समस्याओं को उठाया और समस्याओं को दूर करने की मांग की।