कटनी नगर: पहरुआ फल मंडी में फुटकर व्यापारियों से सेवा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली,फुटकर व्यापारियों ने कहा जबलपुर खरीदेंगे फल
पहरुआ कुठला में संचालित फल मंडी में फुटकर और ठेला व्यवसायियों से सेवा शुल्क के नाम पर 4 प्रतिशत कमीशन और प्रति कैरेट 10 रुपये सेवा शुल्क के नाम पर वसूला जा रहा जिसका विरोध फुटकर फल व्यवसायियों द्वारा किया जा रहा। व्यवसायियों द्वारा आज सोमवार सुबह 8 बजे नई बस्ती में शहर के फुटकर व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। जहा उन्होंने जबलपुर से व्यापार की चेतावनी दी।