गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र स्थित क्रिस्टल कैफे में मारपीट के बाद हंगामा, सड़क पर खड़े वाहन में भी हुई तोड़फोड़
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र स्थित क्रिस्टल कैफे में गाना बजाने को लेकर बीते सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। कैफे में शुरू हुई मारपीट बाहर तक आ गई। जिसके बाद एक पक्ष की स्कॉर्पियो कार तोड़ दी गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो लोग घायल हुए, जिनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस की तरफ से इस मामले में मुकदमा लिखा गया है।