नारायणपुर: दो दिन से लापता सात वर्षीय बालक सकुशल बरामद
घर से लापता हुए सात वर्षीय बालक को नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बालक के लापता होने पर उसके पिता बागेश्वर यादव के आवेदन पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 261/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।