शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
शंभूगंज बाजार की सड़क पर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाई गई। जहां रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे से 4:30 बजे तक चलाई गई इस वाहन जांच के क्रम में बाइक चालक और चार चक्के वाहन चालकों को रोक कर उसे यातायात नियम का पालन करने का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा की यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।