सुपौल: राघोपुर में मिनी गन फैक्ट्री का एसपी ने किया उद्भेदन, एक व्यक्ति गिरफ्तार, 5 देशी कट्टा व एक पिस्टल बरामद
सुपौल। जिले में अबैध हथियार निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राघोपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से 5 देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं।