पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला अंतर्गत 7632 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच किए गए वितरण, 23612 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध
Purnea East, Purnia | Apr 25, 2026
अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा शनिवार को बताया गया है कि जिले में कुल 8676 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 7632 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है।