हरदा: प्राथमिक शाला खुदिया में आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक, गैस सिलेंडर बाहर निकाल टाला बड़ा हादसा
Harda, Harda | Aug 22, 2026 प्राथमिक शाला खुदिया में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय में करीब 265 बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान आग की चपेट में आया गैस सिलेंडर बड़े हादसे की वजह बन सकता था। सूचना मिलते ही टिमरनी विधायक अभिजीत शाह मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक स्वयं आग और धुएं के बीच अंदर गए और गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।