मुरैना जिले के जिगनी गांव में जमीनी विवाद खूनी रूप ले लिया।खेत जोत रहे रघुनाथ, उनके भाई मुंशी और भतीजा रामनरेश पर हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।तीनों गंभीर घायल हुए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया। विवाद रघुनाथ द्वारा खरीदी गई आठ बीघा जमीन को लेकर था।माता बसैया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।