मुंगेर: एसटीएफ पुलिस ने जिले के टॉप 10 वांछित अपराधी राकेश कुमार को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Munger, Munger | Jun 29, 2025 रविवार सुबह 11:00 जिले के टॉप-10 की सूची में शामिल वांछित अपराधी राकेश कुमार को एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने नया रामनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। राकेश मूल रूप से नया रामनगर थाना क्षेत्र के पाटम का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार राकेश पांच जुलाई 2024 को साथियों के साथ मिलकर भारत फाइनेंस के कर्मचारी मिथलेश कुमार से लगभग 1.5 लाख की लूट की थी।