ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बा स्थित महादेवन मंदिर का एक करोड़ 36 लाख की लागत से होगा कायाकल्प
नगरीय विकास वंदन योजना के तहत भारतीय संस्कृति एवं सनातन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व वाले स्थलों का कायाकल्प कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रस्ताव पर ऊँचाहार कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर यानी महादेवन मंदिर के कायाकल्प के लिए एक करोड़ 36 लाख की स्वीकृति मिल चुकी हैं।मंगलवार की सुबह अध्यक्ष ने जानकारी दी है।