पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र में नाला के पास सीमेंट की दुकान पर बाइक सवार दो अपराधियों ने की फायरिंग, खोखा और कारतूस बरामद
राजीवनगर थाना क्षेत्र के नाला के पास एक सीमेंट की दुकान में सोमवार रात करीब 9:00 बजे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा और 1 कारतूस बरामद किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अग्रतर कार्यवाई के संबंध में मंगलवार सुबह करीब 10:00 पुलिस ने जानकारी दी है।