पटना ग्रामीण: पटना यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो सुरंग में तीन मजदूर फंसे, एक की मौत
बीती रात करीब 1:00 बजे पटना यूनिवर्सिटी के पास पटना मेट्रो की टनल के निर्माण के दौरान लोको मशीन का ब्रेक फेल हो गया। इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पीरबहोर थानाध्यक्ष ने यह जानकारी दी।