पटना ग्रामीण: मीसा भारती का गिरिराज सिंह पर पलटवार: आपके बच्चे नौकरी करें, दूसरे के बच्चे घूम रहे हों तो चांटा मारें
एक थप्पड़ मारने पर मुसलमान को 100 थप्पड़ लगाए जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार की रात 9 बजे दिल्ली से पटना पहुंची आरजेडी सांसद मीसा भारती ने गिरिराज सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे नौकरी करे दूसरे के बच्चे कोई घूम रहा हो तो उसको चांटा मारे।