बिजावर थाना क्षेत्र के पठारीकला निवासी अखलेश पटेल 12 दिसंबर से लापता है। पत्नी का आरोप है कि गांव के दो लोग उसे उड़ीसा ले गए थे। 23 दिसंबर को घबराया हुआ फोन आने के बाद मोबाइल बंद हो गया। मामले में पीड़ित पत्नी पति की तलाश में दर दर भटक रही है , वही उसने शुक्रवार की शाम 4 बजे बिजावर पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है।