हरिहरगंज: सीता +2 उच्च विद्यालय के मैदान में श्रीमद्भागवत कथा से हरिहरगंज वासी हुए भक्तिमय
हरिहरगंज शहर के सीता+2उच्च विद्यालय मैदान में सनातन एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार की रात भव्य आयोजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा वातावरण भक्ति व आध्यात्मिकता में डूबा नजर आया। कथा वाचक परम पूज्य श्री कृष्णानंद महाराज जी ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।