चूरू: अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का लिया गया संकल्प
Churu, Churu | Apr 14, 2026 चूरू में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। मेघवाल महासभा चूरू, डॉ. बीआर अंबेडकर संघ, मेहतर समाज एकता मंच, रैगर समाज, नायक समाज और खटीक समाज सहित विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में यह रैली धूमधाम से निकाली गई।