बरहट: राजद प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक, सभी प्रखंड के कार्यकर्ता हुए शामिल
Barhat, Jamui | May 20, 2025 शहर स्थित राजद प्रधान कार्यालय में मंगलवार को 4 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें सभी प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर कटोरिया के पूर्व विधायक सह जमुई राजद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वीटी सिमा हेम्ब्रम और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार गोप उपस्थित हुए।