रावतभाटा: रावतभाटा में पेट्रोल पंप के पीछे लगी आग, रास्ता न होने के बावजूद फायर टीम ने बहादुरी से टाला बड़ा हादसा
विजय सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि रावतभाटा के झरझनी गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आग लगने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। आग ऐसे स्थान पर लगी जहां दमकल वाहनों के पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और छोटे सिलेंडरों व बीटिंग मेथड की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।