कैराना: कैराना निवासी एक डीसीएम चालक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | May 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी रिहान (22) डीसीएम चलाता था। वह राजस्थान से केले लेकर डीसीएम द्वारा कैराना लौट रहा था। साथ में डीसीएम मालिक कांधला रोड निवासी इरफान भी मौजूद था। बताया गया है कि गाजियाबाद के दादरी क्षेत्र में उनके डीसीएम की रेत से भरे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक रिहान की मौके पर ही मौत हो गई।