टीकमगढ़: मवई गांव में जहरीले जीव के काटने से वृद्ध की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में जहरीले जीव के काटने से बुधवार को एक वृद्ध की मौतहो गई। मृतक का नाम गणेश बताया गया है जो मवई गांव का निवासी है। वृद्ध अपने खेत पर था इसी दौरान उसे एक जहरीले जितने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने वृद्ध को देखकर मृत घोषित कर दिया।