धमतरी में विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 67 यूनिट रक्तदान हुआ। धमतरी के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी रक्तदाता पहुंचे। विधायक ओंकार साहू और महापौर रामू रोहरा ने रक्तदाताओं का सम्मान किया। वरिष्ठ रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।