गोमिया: चौधरी टोला में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Gumia, Bokaro | Jun 11, 2026 गोमिया थाना क्षेत्र के चौधरी टोला में गुरुवार को 30 वर्षीय मानिक कुमार यादव ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि पुलिस के अनुसार मानिक का दूसरी महिला से प्रेम संबंध को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर घर में कहासुनी हुई।